Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित नाचनी स्थित तल्लाजोहार के खतेड़ा ग्राम पंचायत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। भकुंडा गांव के निवासी पंडिताई करने वाले एक पुरोहित का शव हाल ही में सुनसान जंगल के एक पेड़ की टहनी के सहारे रस्सी से लटकता हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने आत्महत्या की है मगर इस बात को पूरी तरह सच नहीं ठहराया जा सकता है। हालांकि परिजनों के अनुसार मृतक कुछ महीने पहले ही अपने भाई के साथ बंटवारा होने के बाद से तनाव में आ गया था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। जिस स्थान पर उसका शव मिला है वह स्थान सुनसान है और शव भी पेड़ की ऊंचाई पर लटका हुआ था। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। मृतक की पहचान 43 वर्षीय गिरीश जोशी के रूप में हुई है जो पुरोहित का कार्य करते थाे और छोटे-मोटे पंडिताई कर अपने परिवार का पेट पालते थे। बीते मंगलवार को गिरीश जोशी यजमानी करने पास ही में गांव गए थे। आगे पढ़िए