Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कल्पना कीजिए एक ऐसा नगर जहां पर सभी दुकानों एवं इमारतों का रंग एक सा ही हो। अब कल्पना से परे यह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हकीकत बन चुका है। अल्मोड़ा जिले के नगर समेत प्रख्यात एवं ऐतिहासिक बाजार धौलछीना बाजार अब पर्यटकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। नगर और धौलछीना बाजार में जो अलग और अनोखा है वो है बाजार के अंदर मौजूद सभी इमारतों का एक ही रंग से सजा होना। अब दूर से अल्मोड़ा शहर को पहचान लिया जाएगा क्योंकि नगर समेत धौलछीना बाजार को एक अनोखा और नया रूप दिया जा रहा है। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे इस प्रयास के तहत नगर और धौलछीना बाजार को एक ही जैसे रंगों में रंगा जा रहा है ताकि सांस्कृतिक नगरी और बाजार को एक अलग पहचान मिल सके और वहां पर पर्यटन भी बढ़ सके। राज्य के तकरीबन सभी जिलों में जिला विकास प्राधिकरण लागू हुए 3 साल से भी अधिक का समय हो चुका है। अल्मोड़ा जिले का विकास प्राधिकरण नगर के ऐतिहासिक और बेहद प्रख्यात बाजार धौलछीना को एक अलग रूप देकर बाजार को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने में जुटा हुआ है।