Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हल्द्वानी: मानसिक तनाव और डिप्रेशन को हल्के में लेना अब बेहद घातक साबित हो सकता है। कई लोग जो डिप्रेशन से जूझ रहे हैं वे अपनी जिंदगी को खत्म करने जैसा कदम उठा रहे हैं। हंसता-खेलता इंसान कब अपनी जिंदगी को खत्म करने के बारे में सोचे यह कोई नहीं जान सकता। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद और बेरोजगारी से मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने आत्महत्या करने की ठानी और बकायदा उसने अपने फेसबुक पर आत्महत्या करने से पहले एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा। पोस्ट लिख कर युवक ने खूब सारी डिप्रेशन की गोलियां खा लीं। वो तो अच्छा हुआ कि पुलिस को इस बारे में पता लग गया और वह बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची और युवक की जान बच सकी। अगर पुलिस चूक जाती या थोड़ी भी देर हो जाती तो हो युवक की जान भी जा सकती थी।