Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुड़की: रुड़की में रफ्तार के जुनून ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। सड़क पर चल रहे दो मासूमों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मासूमों के परिवार में कोहराम मचा है। परिजन बिलख रहे हैं। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है। घटना रविवार की है। सुबह 11 साल का कार्तिक और 9 साल का आदित्य ईंट भट्ठे के पास सड़क पर साइकिल चला रहे थे। दोनों के पिता मंगलौर-देवबंद मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। दोनों बच्चे खिलखिलाते हुए सड़क किनारे चल रहे थे, कि तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। एक्सीडेंट होते ही कार चला रहा शख्स बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय मौके से फरार हो गया। बच्चे सड़क पर पड़े-पड़े तड़पते रहे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घबराए परिजन तुरंत घायल बच्चों को अस्पताल ले गए, लेकिन अफसोस कि दोनों ही बच नहीं सके। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दोनों की सांसें थम गईं।आगे पढ़िए