निमिष जो काम करते हैं, वो आपको भले ही सामान्य लगे, लेकिन ये सचमुच खतरनाक काम है। इस सात साल के सफर में निमिष भी दो बार मौत से सीधे सामना कर चुके हैं। आगे जानिए उनके बारे में सब कुछ
-
Komal Negi
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Nainital Nimish Danu snake catcher
नैनीताल: सांपों की दुनिया अद्भुत और रहस्यमयी है। लोग इनकी पूजा करते हैं, लेकिन इनसे डरते भी हैं। सांप जहरीला हो या ना हो, इनसे डर सभी को लगता है, लेकिन नैनीताल का एक युवक है जिसमें सांप पकड़ने का ऐसा हुनर है, जिसे देख आप भी दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। इनका नाम है निमिष दानू। नैनीताल के रहने वाले निमिष सिर्फ 25 साल के हैं। बीते सात साल में निमिष 9 हजार से ज्यादा सांप पकड़ चुके हैं। इसे आप यूं भी कह सकते हैं कि निमिष नौ हजार से ज्यादा सांपों की जान बचा चुके हैं। उन्हें आबादी वाले इलाकों से पकड़ कर जंगल में छोड़ चुके हैं। निमिष जो काम करते हैं, वो आपको भले ही सामान्य लगे, लेकिन ये सचमुच खतरनाक काम है। इस सात साल के सफर में निमिष भी दो बार मौत से सीधे सामना कर चुके हैं, हालांकि जान का खतरा होने के बावजूद निमिष में सांपो को पकड़ने का जुनून कम नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला..लहूलुहान हालत में भागकर बचाई जान
साधारण से दिखने वाले निमिष दानू असाधारण प्रतिभा के धनी हैं। सांपों को पकड़ने का ये सिलसिला कैसे शुरू हुआ, ये भी बताते हैं। निमिष बताते हैं कि एक बार बचपन में उन्होंने खेल-खेल में सांप पकड़ लिया था। सांप को पकड़ते ना तो उन्हें झिझक महसूस हुई, ना ही डर लगा। इसके बाद तो सांपों को पकड़ने का सिलसिला चल पड़ा। वो घर के आस-पास सांप दिखने पर उन्हें पकड़ कर जंगल में छोड़ने लगे। धीरे-धीरे उनकी पहचान सांप पकड़ने वाले लड़के के रूप में होने लगी। इस हुनर की बदौलत उन्हें साल 2013 में वन विभाग में जॉब करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने इसे पेशे के तौर पर अपनाया। वो सांपों के बारे में पढ़ने के साथ ही उनके बारे में अन्य जानकारियां भी जुटाने लगे। आगे भी पढ़िए इस बारे में कुछ खास बातें
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खेतों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली सूअर और नीलगाय मारे जा सकेंगे..जानिए नियम
निमिष शहर ही नहीं बल्कि आस-पास के ग्रामीणों को भी हजारों बार सांपों के डर से निजात दिला चुके हैं। वो पिछले 7 साल से वन विभाग में संविदाकर्मी के तौर पर काम कर रहे हैं। नैनीताल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी सांप मिलने की खबर मिलती है, निमिष तुरंत वहां पहुंच जाते हैं। वो अब तक 9 हजार से ज्यादा सांप पकड़ चुके हैं। जिनमें ब्राउन ट्रीनकेट, ग्रीन ट्रीनकेट, स्पेक्टिंकल कोबरा, किंग कोबरा, रॉक पिट वाइपर और ग्रीन पिटवाईपर जैसे कई जहरीले सांप भी शामिल हैं। इस दौरान उन्हें दो बार कोबरा और करैत जैसे जहरीले सांप भी काट चुके हैं, हालांकि एंटीडोट और समय से उपचार मिलने पर उनकी जान बच गई। निमिष आज भी सांपों को पकड़ने के अभियान में जुटे हैं। उनका मकसद लोगों के मन से सांपों का डर खत्म करना है।