Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में इन दिनों चार धाम परियोजना का कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है और इसके तहत कई व्यापारियों की दुकानों को हटाने का कार्य भी किया जा रहा है। इसी बीच रुद्रप्रयाग में चार धाम परियोजना के तहत बड़ी धांधली सामने आ रही है जिसने नगर पालिका को मुसीबत में डाल दिया है। रुद्रप्रयाग की नगर पालिका के सभासद का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है। ऑडियो के अंदर सभासद सरकारी भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए व्यापारी से कुल एक लाख तक की रिश्वत की मांग कर रहा है। सभासद की यह ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने इस मामले में संज्ञान लिया है और जांच पड़ताल शुरू की है। एफआईआर दर्ज कराने की बात भी नगर पालिका द्वारा की जा रही है। चार धाम परियोजना का कार्य रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में भी रफ्तार पकड़ रहा है। इसी कड़ी में कई व्यापारियों की दुकानें सड़कों से हटाई जा रही हैं। आगे पढ़िए