फौजी किशोर सती अपनी पत्नी-बच्चों के साथ ससुराल आए हुए थे। रविवार को वो जोशीमठ जाने की बात कह कर घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: dead body found of missing soldier in Chamoli
चमोली: रफ्तार का जुनून रोमांच तो पैदा करता है, लेकिन ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। चमोली के रहने वाले फौजी किशोर सती के साथ भी यही हुआ। देहरादून के रहने वाले किशोर सती अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पीपलकोटी के समीप मायापुर में अपने ससुराल आए हुए थे। बीते 22 नवंबर को किशोर अपनी कार से जोशीमठ जा रहे थे। किशोर जोशीमठ के लिए निकले तो, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटे। एक दिन हुआ, दो दिन हुए, इंतजार बढ़ने लगा तो परिजनों को टेंशन होने लगी। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मंगलवार को टंगणी गांव के ग्रामीणों ने बदरीनाथ हाईवे पर खाई में एक कार गिरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो कार में किशोर का शव था। कार की पहचान भी हो गई। तीन दिन से लापता फौजी की सड़क हादसे में मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची। वहां कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में ईमानदारी जिन्दा है..सड़क पर मिली 5 लाख के नोटों की गड्डी, तुरंत पुलिस को थमाई
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रविवार रात 11 बजे लगभग की बताई गई है। किशोर की कार रविवार रात ही हादसे का शिकार हो गई थी। तीन दिन तक फौजी किशोर का शव खाई में पड़ा रहा। हादसा जिस जगह हुआ, वो जगह सुनसान है। इसलिए हादसे की खबर भी 3 दिन बाद मिल सकी। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि हादसे की वजह का पता नहीं चला है। दुर्घटना की जांच शुरू की जा रही है। पहाड़ में इन दिनों हर जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। इसलिए हमारी आपसे अपील है कि रफ्तार के जुनून से बचें। रफ्तार का शौक जानलेवा साबित हो सकता है, हो भी रहा है। इसलिए हादसों से सबक लें, अपना और अपनों का ध्यान रखें। वाहन चलाते वक्त सावधान रहें।