जय हिंद: गढ़वाल राइफल का सपूत बॉर्डर पर शहीद..पहाड़ में शोक की लहर

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर के उल्‍लंघन के दौरान ग्राम ओड़ियारी, पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत,16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह जी शहीद हो गए हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Subedar Swatantra Singh: Subedar Swatantra Singh martyred on border
Image: Subedar Swatantra Singh martyred on border

: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आज दोपहर एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया और ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत स्वतंत्र सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। आगे पढ़िए पूरी खबर- पाकिस्तान अपनी कायर हरकतों से बाज आता दिखाई नहीं दे रहा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। बीते कई दिनों से पाकिस्तान भारत के ऊपर लगातार हमले कर रहा है और भारत के कई जवान इन हमलों में अपनी जान गंवा बैठे हैं। आखिर कबतक सैनिकों की शहादत का सिलसिला चलेगा? कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नीचता दिखाते हुए युद्धविराम का उल्लंघन कर फायरिंग कर रहा है। बीते कई दिनों में पाकिस्तान ने भारत के कई सैनिकों को सीज फायर का उल्लंघन कर मृत्यु के घाट उतार दिया है। अब समय आ गया है कि पड़ोसी मुल्क को उसी की भाषा में उत्तर दिया जाए। आज भी दोपहर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसमें हमारे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के एक वीर सपूत वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। पौड़ी गढ़वाल के 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह आज दोपहर में पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वे अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहे और उन्होंने आज रात में दम तोड़ दिया। हमला जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्‍तान की ओर से हुआ। सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पड़ोसी मुल्क की ओर से फायरिंग की गई जिसमें पौड़ी गढ़वाल के ग्राम ओड़ियारी के निवासी और 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर में तकरीबन 1:30 बजे जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई जिसमें जेसीओ सूबेदार स्वतंत्र सिंह घायल हो गए। आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिंदगी और मौत से जूझते हुए स्वतंत्र सिंह रावत ने चंद घंटों पहले जिंदगी से मुंह मोड़ लिया और वह हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गए। उनकी मृत्यु की दुखद खबर उनके घर पर पहुंचा दी गई है और उनके घर समेत गांव में मातम पसरा हुआ है। यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान इस तरह कायरता के साथ भारत के ऊपर हमला कर रहा है। इससे पहले बीते शनिवार को भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारत के ऊपर हमला किया था जिसमें भारत का एक सैनिक शहीद हो गया था। बीते 13 नवंबर को भी 11 लोग और 5 सैनिक घायल हो गए थे। आंकड़ों की बातें तो इस साल पाकिस्तान में एलओसी और बॉर्डर पर 6 अक्टूबर तक 3589 बार सीजफायर का उल्लंघन किया और भारत के ऊपर हमला किया। वहीं उच्चाधिकारियों ने बताया कि जम्मू- कश्मीर बॉर्डर पर भारतीय सेना पाकिस्तान से हमारे शहीदों की शहादत का बदला लेने के लिए और पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है।