गढ़वाल: 1 महीने पहले खत्म हुई छुट्टी, पत्नी से किया लौटने का वादा..बॉर्डर पर शहीद हुआ वीर सपूत

परिवार में उनकी माता, पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बलिदान की खबर मिलने के बाद से ही उनकी माता और पत्नी बेसुध हालत में है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Pauri Garhwal Swatant Singh: Pauri Garhwal Shaheed Swatant Singh
Image: Pauri Garhwal Shaheed Swatant Singh

पौड़ी गढ़वाल: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के एक वीर सपूत वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। पौड़ी गढ़वाल के 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह आज दोपहर में पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वे अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहे और उन्होंने आज रात में दम तोड़ दिया। इस खबर के मिलने के बाद से ही उनकी मां और पत्नी बेसुध हालत में हैं। आपको बता दें कि स्वतंत्र सिंह एक महीने पहले ही छुट्टी खत्म कर वापस लौटे थे। परिवार में उनकी माता, पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बलिदान की खबर मिलने के बाद से ही उनकी माता और पत्नी बेसुध हालत में है। ग्रामीण रात से ही स्वजनों को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बीजेपी में प्रदेश महामंत्री बने सुरेश भट्ट, तेज हुई चुनाव की तैयारियां
अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर में तकरीबन 1:30 बजे जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई जिसमें जेसीओ सूबेदार स्वतंत्र सिंह घायल हो गए। आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिंदगी और मौत से जूझते हुए स्वतंत्र सिंह रावत ने चंद घंटों पहले जिंदगी से मुंह मोड़ लिया और वह हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गए। उनकी मृत्यु की दुखद खबर उनके घर पर पहुंचा दी गई है और उनके घर समेत गांव में मातम पसरा हुआ है। यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान इस तरह कायरता के साथ भारत के ऊपर हमला कर रहा है। इससे पहले बीते शनिवार को भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारत पर हमला किया था जिसमें भारत का एक सैनिक शहीद हो गया था।