उत्तराखंड: बस अड्डे पर बेहोश मिला सेना का जवान..जहरखुरानी गिरोह ने सब कुछ लूट लिया

पीड़ित जवान की पोस्टिंग इस वक्त बनबसा में है। वो उड़ीसा से बनबसा अपनी यूनिट में वापस लौट रहा था। तभी आंनद विहार और बनबसा के बीच वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Army soldier found unconscious at Rudrapur bus stand
Image: Army soldier found unconscious at Rudrapur bus stand

रुद्रपुर: त्योहारी सीजन में जहरखुरानों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है। ये लोग भोले-भाले यात्रियों को अपना शिकार बना रहे हैं, उन्हें लूट रहे हैं। ऊधमसिंहनगर में छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौट रहा आर्मी का एक जवान भी जहरखुरानी गिरोह का शिकार बन गया। जवान दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से बस में सवार हो कर बनबसा ड्यूटी पर लौट रहा था। इसी दौरान उसे किसी ने रुद्रपुर बस अड्डे में बेसुध पड़े देखा। यात्रियों ने घटना की सूचना तुरंत 108 और पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जवान की यूनिट को घटना की जानकारी दे दी गई है। जांच में पता चला है कि जहरखुरानों ने जवान का बैग, मोबाइल और उसके पास रखी नगदी लूट ली। पीड़ित जवान की पोस्टिंग इस वक्त बनबसा में है। वो उड़ीसा से बनबसा अपनी यूनिट में वापस लौट रहा था। तभी आंनद विहार और बनबसा के बीच वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। पीड़ित जवान का नाम प्रशांत बहेर बताया जा रहा है, वो कल उड़ीसा से दिल्ली पहुंचा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत ने आनंद विहार बस अड्डे से रुद्रपुर के लिए बस ली। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - अब उत्तराखंड में बाहर से आने वालों के लिए सख्त नियम..बिना कोरोना टेस्ट के नहीं होगी एंट्री
देर रात उसे किसी शख्स ने चाय पिलाई। चाय पीते ही प्रशांत बेहोश हो गया। उसे कुछ होश नहीं था। देर रात बस जब रुद्रपुर पहुंची तो बस कंडक्टर ने जवान को बस अड्डे पर उतार दिया। वहां जवान बेसुध हालत में पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जवान अभी भी बदहवास हालत में है। उसके पास से बरामद आई कार्ड से पता चला कि जवान बनबसा में तैनात है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। दिल्ली से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। दिल्ली-उत्तराखंड रूट पर जहरखुरानों का गिरोह सक्रिय है। इसलिए हमारी आपसे अपील है कि सफर के दौरान किसी अनजान शख्स से खाने-पीने की चीजें ना लें। किसी की गतिविधियां संदिग्ध लगें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।