Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: पहाड़ में इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष खत्म नहीं हो रहा। नरभक्षी गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। कभी जंगलों तक सीमित रहने वाले गुलदार अब इंसानी बस्तियों में दाखिल होकर मवेशियों के साथ-साथ इंसानों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। चमोली में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग गंगा सिंह चौधरी के साथ भी यही हुआ। बीते दिन गुलदार के हमले में बुजुर्ग गंगा सिंह चौधरी की मौत हो गई। उनकी क्षत-विक्षत लाश जंगल के पास पड़ी मिली। गुलदार ने शव का काफी हिस्सा खा लिया था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। डरे हुए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। बच्चों के खेलने पर पाबंदी लग गई है। स्थानीय लोगों ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।