बधाई दीजिए..उत्तरकाशी की प्रज्ञा बनी मिस इंडिया सुपर मॉडल

प्रज्ञा की सफलता कई मायनों में खास है। जो बेटियां फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती हैं, प्रज्ञा की कामयाबी उन्हें भी आगे बढ़ने का हौसला देगी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Pragya Joshi Miss India: Pragya Joshi becomes Miss India Supermodel
Image: Pragya Joshi becomes Miss India Supermodel

उत्तरकाशी: सिनेमा हो, विज्ञान या फिर फैशन। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां पहाड़ की बेटियों ने धाक ना जमाई हो। पहाड़ के सीमांतवर्ती जिले उत्तरकाशी की एक ऐसी ही होनहार बिटिया हैं प्रज्ञा जोशी। जिन्होंने मिस इंडिया सुपर मॉडल कांटेस्ट जीतकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। प्रज्ञा की ये सफलता कई मायनों में खास है। जो बेटियां फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती हैं, प्रज्ञा की कामयाबी उन्हें भी आगे बढ़ने का हौसला देगी। उन्हें सपने देखना और सपनों को सच करना सिखाएगी। चलिए अब आपको प्रज्ञा के बारे में और जानकारी देते हैं। प्रज्ञा जोशी के माता-पिता उत्तरकाशी में रहते हैं। उनके पिता हिमांशु शेखर जोशी एडवोकेट हैं। जबकि माता संगीता जोशी शिक्षिका हैं। प्रज्ञा की शुरुआती पढ़ाई उत्तरकाशी में हुई। बाद में उन्होंने देहरादून से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: सवारियों से भरी मैक्स खाई में गिरी.. 2 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक
इंटर के बाद हायर एजुकेशन के लिए प्रज्ञा चंडीगढ़ चली गईं। यहीं उनमें मॉडलिंग के क्षेत्र में पहचान बनाने की चाह जगी। पिछले दिनों चंडीगढ़ में मिस इंडिया सुपर मॉडल कांटेस्ट का आयोजन हुआ। पहाड़ी बांद प्रज्ञा ने भी इसमें हिस्सा लिया। एक के बाद एक कई पायदानों को पार करते हुए आखिरकार प्रज्ञा फिनाले तक पहुंचने में सफल रहीं। जिसके बाद मिस इंडिया सुपर मॉडल का ताज उनके सिर पर सजा। मॉडलिंग के क्षेत्र में निरंतर सफलता के पायदान चढ़ रही प्रज्ञा ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। मिस इंडिया सुपर मॉडल के खिताब के साथ ही उन्होंने एड फिल्म के लिए एक साल का कांट्रेक्ट भी हासिल किया है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से प्रज्ञा जोशी को ढेरों शुभकामनाएं। उनकी सफलता का सफर यूं ही जारी रहे, हम यही कामना करते हैं। आप भी प्रज्ञा को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाएं।