मशहूर गायक सोनू निगम इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड में सुकून के पल बिता रहे हैं। कुमाऊं यात्रा पर आए सोनू निगम ने यहां की मशहूर जगहों का दीदार किया, देखें वीडियो
-
Komal Negi
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Sonu Nigam in Uttarakhand
अल्मोड़ा: अपनी गायकी और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम इन दिनों उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं। देवभूमि की यात्रा पर आए सोनू निगम रोज अपने फैंस के लिए एक से एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। अगर आपने ये वीडियो अभी तक नहीं देखे हैं तो यकीन मानिए इन्हें देख आपका भी उत्तराखंड की पहाड़ियों में घूमने जाने का दिल करने लगेगा। सोनू निगम की उत्तराखंड यात्रा का वीडियो आपको जरूर दिखाएंगे, लेकिन उससे पहले आपको कुमाऊं की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां इन दिनों सोनू निगम सुकून के पल बिता रहे हैं। कुमाऊं यात्रा के दौरान सोनू निगम सबसे पहले रानीखेत पहुंचे, जहां उन्होंने कटारमल सूर्य मंदिर के दर्शन किए। ये मंदिर देश में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सूर्य मंदिर है। रानीखेत से 25 किलोमीटर दूर स्थित इस प्राचीन स्थल का बड़ा ऐतिहासिक महत्व है। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में हजारों PRD स्वयं सेवकों के लिए खुशखबरी..होमगार्ड के बराबर होगा वेतन
लगभग 800 साल पहले निर्मित कटारमल सूर्य मंदिर अपनी दीवारों और पैनलों पर जटिल नक्काशी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके बाद सोनू निगम झूला देवी मंदिर पहुंचे। जहां सैकड़ों घंटियों की आवाज आपके कानों तक संगीत पहुंचाती है। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु इस मंदिर में आकर घंटी बांधते हैं। मंदिर में बंधी हजारों घंटियों के दर्शन से आप भावविभोर हो जाएंगे।रानीखेत के बाद गायक सोनू निगम और उनके साथी कौसानी पहुंचे, जो कि खूबसूरत सनसेट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। सोनू निगम कहते हैं कि कौसानी में पहाड़ी के पीछे छिपते सूरज को देखना एक ऐसा खूबसूरत अहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यहां वो गांधी आश्रम में भी गए। अपने साथियों संग ठिठुरती रातों में बोन फायर के बीच गीत-संगीत की महफिल का आनंद भी उठाया। रानीखेत-अल्मोड़ा के मशहूर पर्यटक स्थलों के दर्शन के बाद सोनू निगम और उनके साथी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की यात्रा के लिए रवाना हो गए।