Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुड़की: रुड़की में कच्ची उम्र के प्यार ने दो परिवार तबाह कर दिए। यहां एक युवक और नाबालिग लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को ना जाने क्या बात हुई। गंगनहर के पास बात करते-करते युवक और किशोरी ने गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना के वक्त किशोरी की छोटी बहन भी वहीं खड़ी थी। बड़ी बहन को नहर में डूबते देख वो भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ी। तीनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने नहर में छलांग लगाकर किसी तरह युवक को बाहर निकाल लिया, लेकिन अफसोस कि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं दोनों नाबालिग बहनें अब भी लापता हैं। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन उनका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। चलिए पूरी घटना बताते हैं। नारसन में रहने वाला 19 वर्षीय एक युवक गांव में ही पेपर मिल में काम करता था। उसकी गांव में ही एक नाबालिग से दोस्ती हो गई। दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें खाईं और एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का सपना देखने लगे। आगे पढ़िए