ऋषिकेश में एक घर के बेडरूम के अंदर दो सांडों और गाय की जबरदस्त लड़ाई हो गई जिसको देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। आगे जानिए क्या हुआ-
-
Komal Negi
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Video viral of rishikesh house of cow
ऋषिकेश: उत्तराखंड की तीर्थ नगरी ऋषिकेश..... यहां से एक बड़ी अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। अक्सर हमने सड़कों पर सांडों और गाय को लड़ते हुए देखा होगा, मगर ऋषिकेश में तो गजब हो गया। ऋषिकेश में एक घर के बेडरूम के अंदर दो सांडों और गाय की जबरदस्त लड़ाई हो गई। जी हां, इस घटना की तस्वीरें किसी ने कैमरे में कैद की है और अब वे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है घटना की तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और इसी के साथ नगर निगम को इस बात के लिए जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इस घटना से किसी को नुकसान नहीं हुआ मगर जिस घर के अंदर गाय और सांड की लड़ाई हुई, वहां के मकान मालिक के सामान को जरूर नुकसान हुआ है। घटना ऋषिकेश के बनखंडी की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सरकारी नौकरी में मिली वन टाइम छूट.. 42 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
ऋषिकेश के बनखंडी में नगर निगम की पार्षद अनीता रैना का घर है। उन्हीं के घर के बगल में उनके जेठ का भी घर है। घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है। घर के आंगन में कुर्सी पर उनके जेठ दोपहर के समय बैठे हुए थे। उनके घर का मुख्य द्वार खुला हुआ था। तभी अचानक दो सांड लड़ते हुए उनके घर के अंदर तक आ गए। दोनों सांड आपस में लड़ते हुए पार्षद अनीता रैना के जेठ को टक्कर मारते हुए घर के अंदर घुस गए और बेडरूम में प्रवेश कर लिया। दो विशालकायी सांडों को घर के अंदर देखकर परिवार वाले बेहद डर गए और उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पड़ोसी भी उनके घर पर पहुंचे और देखा तो बेडरूम के अंदर दोनों सांड जबरदस्त लड़ाई कर रहे हैं। इसको देखकर वे भी आश्चर्यचकित रह गए। इससे पहले कि पड़ोसी कुछ समझ पाते पीछे से एक गाय और आ गई और उसने भी दोनों सांडों के साथ लड़ना शुरू कर दिया। एक बेडरूम के अंदर दो सांडों और एक गाय की जबरदस्त लड़ाई देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए। उनको समझ में नहीं आया कि यह आखिर क्या हो रहा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर...BJP में शामिल हुआ ये दिग्गज
गाय और दो सांडों की लड़ाई में एक सांड आक्रोशित हो गया और बेड के ऊपर चढ़कर लड़ाई करने लग गया। मकानमालिक और अन्य पड़ोसियों ने लड़ाई कर रहे सांडों और गाय को बेडरूम से निकालने की बहुत कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने और परिजनों ने बहुत मुश्किल से लड़ते हुए सांडों और गाय को बेडरूम से और घर से किसी तरह बाहर निकाला। बताया गया है कि दोनों सांडों और गाय के इस घमासान युद्ध में कोई हताहत नहीं हुआ मगर मकान मालिक के घर के सामान को काफी अधिक नुकसान हुआ है। वहीं घटना के बाद से ही लोगों के बीच में नगर निगम के प्रति नाराजगी साफ झलक रही है। लोगों का कहना है कि आवारा पशु मुख्य बाजारों और मार्गों पर साफ घूमते नजर आते हैं, मगर नगर निगम इन आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहा है।