Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: बर्फबारी के कारण उत्तराखंड की खूबसूरती इस समय देखने लायक हो रखी है और इसलिए इस समय बाहरी राज्यों से कई पर्यटक प्रदेश में घूमने आ रहे हैं। ट्रेकिंग के शौकीन भी उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रेक करने आ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली से भी 3 युवक उत्तराखंड के चमोली के औली में ट्रैक करने आए थे। ट्रैक करने के दौरान ही वे अपना रास्ता खो बैठे और घने जंगलों के बीच में गुम हो गए। लंबे समय तक वे सही रास्ते की तलाश करते रहे मगर जब शाम होने के बाद भी वे रास्ता नहीं ढूंढ पाए और अंधेरा हो गया तो उन्होंने सही समय पर गूगल सर्च कर जोशीमठ एडवेंचर एसोसिएशन के सदस्यों से संपर्क साधा और एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बिना देरी किए युवकों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया। 3 घंटे तक चले इस रेस्कयू अभियान के बाद तीनों पर्यटकों को सुरक्षित औली वापस लाया गया है। एसोसिएशन के मेंबर्स ने सही समय पर युवकों को सही सलामत वापस लाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जिसके बाद उनकी काफी प्रशंसा की जा रही है। चलिए आगे आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। नई दिल्ली के सिद्धार्थ वर्मा और उसके दो दोस्त चमोली के औली में ट्रेकिंग के लिए आए हुए थे। दिन भर उन्होंने ट्रैकिंग की और शाम को उनको वापस लौटना था। आगे पढ़िए