Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के लोग जंगली जानवरों की बढ़ती धमक से परेशान हैं। कहीं भालू दहशत का सबब बने हुए हैं तो कहीं गुलदार। अब ऊधमसिंहनगर के जसपुर में ही देख लें, यहां एक ग्रामीण के घर में गुलदार घुस आया। डरे हुए ग्रामीण और उसके परिवार को पूरी रात एक कमरे में कैद रहकर गुजारनी पड़ी। बाद में ग्रामीणों ने घटना की सूचना वनकर्मियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने किसी तरह गुलदार को वहां से भगाया। अब वनकर्मी गांव के बाहर पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि गुलदार को पकड़ा सके