Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: किसी ने सच ही कहा है, कि इस दुनिया में कोई भी चीज वेस्ट नहीं होती। हम चाहें तो इसे नया रूप दे सकते हैं, इसके लिए जरूरत है तो सिर्फ इच्छाशक्ति की। इसी के दम पर चमोली जिला प्रशासन ने अपने क्षेत्र में कुछ ऐसा किया है, जिसकी आज हर तरफ तारीफ हो रही है। यहां कबाड़ में जुगाड़ लगाकर कलेक्ट्रेट परिसर में वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार किया गया है। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है, ये पार्क पूरी तरह वेस्ट मटीरियल से बना है। बेकार समझी जाने वाली चीजों को रिसाइकिल कर इसे उपयोग के लायक कैसे बनाना है, ये कोई चमोली जिला प्रशासन से सीखे। जहां इन दिनों कचरे और बेकार समझे जाने वाले सामान से बनी खूबसूरत कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कलेक्ट्रेट आने वाले लोग जिला प्रशासन के इस काम की तारीफ कर रहे हैं। आगे देखिए तस्वीरें