Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गट्टा का उत्तराखंड से नजदीकी रिश्ता जुड़ गया। उनकी बहन उत्तराखंड की बहू बन गई हैं। ज्वाला गट्टा की बहन इन्सी का विवाह कुमाऊं के सजीले नौजवान संजय बिष्ट के साथ हुआ। दोनों की शादी की सभी रस्में हैदराबाद में निभाई गईं। विवाह समारोह हैदराबाद में जरूर था, लेकिन पूरा विवाह समारोह पहाड़ी रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। दुल्हन इन्सी ने शादी समारोह में परंपरागत कुमाऊंनी रंगवाली पिछौड़ा पहना था। माथे पर लक्ष्मी स्वरूप मुकुट सज रहा था। कुमाऊंनी दुल्हन के रूप में इन्सी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। चलिए अब आपको उनके दूल्हे संजय बिष्ट के बारे में बताते हैं। संजय बिष्ट अल्मोड़ा के सिरोली क्षेत्र के रहने वाले हैं। वो गूगल कंपनी में जॉब करते हैं। जबकि उनकी पत्नी इन्सी का हैदराबाद में निजी व्यवसाय है। सिरोली में रहने वाले खीम सिंह बिष्ट के बेटे संजय और इन्सी गट्टा की प्रेम कहानी हैदराबाद में शुरू हुई।