उत्तराखंड के उच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी का ग्लोबल ग्रीन में भारत की प्रतिनिधि के तौर पर चयन हो गया है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Snigdha Tiwari will represent India in Global Green
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अल्मोड़ा की बेटी ने राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उत्तराखंड के उच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी को अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल ग्रीन में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व के तौर पर चुन लिया गया है और अब अगले 3 सालों तक स्निग्धा इस पद पर कार्यरत रहेंगी। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और स्निग्धा के कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन की बैठक में उनको भारत की तरफ से ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधित्व के लिए चुन लिया गया है। चलिए आपको संक्षिप्त से ग्लोबल ग्रीन के बारे में बताते हैं। पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन, सामाजिक न्याय, पर्यावरण को होने वाली हानि, जैव विविधताओं के संरक्षण और उनके प्रति सम्मान, संतुलित विकास समेत पर्यावरण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण चीजों के लिए ग्लोबल ग्रीन की शुरुआत की गई जो कि अब इंटरनेशनल लेवल पर इन सब चीजों के लिए काम कर रहा है और इससे अबतक पूरी दुनिया से सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें - देहरादून में अब बच नहीं सकते अपराधी, DIG अरुण मोहन जोशी ने बनाया ऑपरेशन थर्ड आई
उत्तराखंड के अल्मोड़ा की निवासी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी की बेटी स्निग्धा तिवारी का भारत की तरफ से ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधि के तौर पर चयन हो गया है। एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन में शामिल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में स्निग्धा को ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधित्व के लिए चुना गया। एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन में ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूज़ीलैंड, इराक, मंगोलिया, भारत, ताइवान, पाकिस्तान, नेपाल समेत 21 देश शामिल किए गए हैं। इससे पहले 1 वर्ष के लिए स्निग्धा तिवारी को फेडरेशन के संयोजक चुना गया था। ग्लोबल ग्रीन में अमेरिका, यूरोप, एशियाई एवं अफ्रीकी देशों के 4 फेडरेशन हैं और इन चार फेडरेशन से चुने गए 24 प्रतिनिधि ग्लोबल ग्रीन के दो वैश्विक महान अधिवेशन के बीच का नेतृत्व करते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में सिसोदिया के दौरे के बाद हलचल..केजरीवाल के पास पहुंची CM दावेदारों की लिस्ट?
एशिया के पीजीएफ फेंडरेशन की तरफ से अल्मोड़ा की स्निग्धा तिवारी को भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने का दायित्व प्राप्त हुआ है। लगभग 50 वर्षों में यह संस्था विकसित हुई है और इस संस्था ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में हुए अधिवेशन में ग्रीन चार्टर को अंगीकृत भी किया था। पर्यावरण से जुड़ी संस्थाएं, राजनीतिक दल, स्वयंसेवी संस्थाएं और फाउंडेशन इत्यादि ग्लोबल ग्रीन का हिस्सा हैं। यूरोप के कई देशों की सरकारों में उनकी भागीदारी भी है। इसी के साथ ग्लोबल ग्रीन से जुड़ी राजनीतिक पार्टियों के दुनिया में अनेक देशों के सांसद राज्यों व स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि मौजूद है। एशिया में भारत देश की तरफ से अल्मोड़ा की स्निग्धा तिवारी को ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधित्व हेतु चुन लिया गया है जो कि राज्य के लिए गर्व की बात है।