Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ब्रांच पोस्ट ऑफिस थाती धनारी में जिस पोस्ट मास्टर ने ग्रामीणों के खातों से 2 करोड़ की धनराशि का गबन किया था वह आरोपी पोस्टमास्टर आखिकार पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। आरोपी पोस्टमास्टर की पहचान धर्म सिंह शाह के रूप में हुई है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश करने के बाद जेल में भेजा जाएगा। आरोपी पोस्टमास्टर की गिरफ्तारी के साथ ही अब उन ग्रामीणों के बीच भी उम्मीद जगी है जिनके खातों से रकम निकाली गई थी।आपको बता दें कि तकरीबन 3 महीने पहले उत्तरकाशी के पतूड़ी गांव के निवासी धर्मेंद्र सिंह रावत ने थाती ब्रांच पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर धर्म सिंह शाह पर उनके खाते में जमा रकम के गबन का आरोप लगाया था। जानकारी मिलने पर अन्य लोगों ने भी अपने खाते की पड़ताल की तो उनको भी अपने खातों में से रकम गायब मिली। इसके बाद धर्मेंद्र रावत ने पुलिस में आरोपी पोस्टमार्टम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।