उत्तराखंड: 1 महीने पहले शहीद हुए राकेश डोभाल के घर गूंजी किलकारी..बेटे ने लिया जन्म

1 महीने पहले सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। 16 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा था।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Shaheed Rakesh Doval: Birth of son of martyr Rakesh Doval
Image: Birth of son of martyr Rakesh Doval

ऋषिकेश: 1 महीने पहले उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई थी। बीएसएफ के समय स्पेक्टर राकेश डोभाल बारामुला में शहीद हो गए थे। अब मंगलवार की सुबह राकेश डोभाल के घर में किलकारी गूंज उठी। जी हां शहीद राकेश डोभाल के घर में पुत्र रत्न की प्राप्ति होने से नाते रिश्तेदार खुश हैं। 1 महीने पहले सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। 16 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा था। उस दौरान राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया गया था। राकेश डोभाल का परिवार ऋषिकेश के गंगा नगर में रहता है। परिवार मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के कंडारी गांव का रहने वाला है। ऋषिकेश के ही एक निजी अस्पताल में राकेश डोभाल की पत्नी ने मंगलवार सुबह 8:30 बजे बेटे को जन्म दिया। शहीद राकेश डोभाल के भाई दिनेश डोभाल ने बताया कि घर में नए मेहमान के आने से सभी लोग खुश हैं। आपको बता दें कि शहीद राकेश डोभाल की पहले से एक बेटी मौली भी है। वह अपने भाई को देखकर काफी खुश है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गाड़ी पर लगवा लें फास्टैग, वरना टोल पर देना पड़ेगा दोगुना पैसा..जानिए कैसे मिलेगा फास्टैग