Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: नेपाल भारत को आंखें दिखा रहा है, वहां भारत विरोधी गाने बज रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नेपाल से सटे भारतीय इलाके में नेपाल की खुकुरी सिगरेट बिक रही है। ये सिगरेट भारत में प्रतिबंधित है, इसके बावजूद नेपाल से इसकी तस्करी की जा रही है। हाल में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान के पति को नेपाली सिगरेट के साथ पकड़ा है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नेपाल की खुकुरी सिगरेट की बड़ी खेप बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कस्टम अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है। घटना टनकपुर क्षेत्र की है। उत्तराखंड के दूसरे क्षेत्रों की तरह यहां भी नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चल रहा है। मादक पदार्थों और अन्य तरह के प्रतिबंधित सामानों की तस्करी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को टनकपुर पुलिस बूम चौकी क्षेत्र में पूर्णागिरी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के लिए एक वाहन को रोका। तलाशी शुरू हुई तो वाहन से नेपाली खुकुरी सिगरेट की आठ पेटियां बरामद हुईं, जिनकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है। आगे पढ़िए