Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: बीता गुरुवार राज्य के लिए बड़ा दिन साबित हुआ और उस दिन राज्य के पुलिस विभाग में आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कई बड़े अधिकारियों को नए पद सौंपे गए। टिहरी जिले की नवनियुक्त एसएसपी तृप्ति भट्ट भी नए पद को ग्रहण करने के बाद से ही एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। उन्होंने भी टिहरी के सभी पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशानिर्देश दे दिए हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को खुद को फिट रखने के निर्देश दे दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से पीटी एवं योग करने के भी आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस की ड्यूटी में फिटनेस बहुत जरूरी है और जब पुलिसकर्मी खुद फिट रह पाएंगे तभी ठीक से ड्यूटी कर पाएंगे। बीते गुरुवार की शाम को एसएसपी तृप्ति भट्ट ने नई टिहरी जिले का पदभार संभालने के बाद ही सभी थानाध्यक्षों एवं अन्य कर्मचारियों की बैठक ली और उनको जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पुलिस को जिले में अनुशासन कायम रखने के लिए खुद को फिट रखना पड़ेगा क्योंकि पुलिस ड्यूटी में फिटनेस बहुत मायने रखती है।