कोटद्वार में सेना भर्ती के पहले दिन उत्तरकाशी की अलग-अलग तहसीलों के 2744 युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लिया, जिनमें से सिर्फ 522 युवा ही भर्ती की पहली सीढ़ी पार कर सके।
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Sena bharti in pauri garhwal
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में शुरू हुई सेना भर्ती में शामिल होने आए युवाओं में देशभक्ति का जज्बा दिखा। 20 दिसंबर से सेना भर्ती शुरू हो गई। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में सुबह 5 बजे से युवाओं की कतारें लगी नजर आईं। रविवार को पहले दिन उत्तरकाशी जिले के युवाओं के लिए भर्ती का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले की 8 तहसीलों के 2744 युवाओं ने भर्ती के लिए दमखम दिखाया, लेकिन ज्यादातर युवा 1600 मीटर की दौड़ में ही हांफ गए। पहले दिन 2744 युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ में हिस्सा लिया, जिसमें से मात्र 522 युवा ही सेना में पहुंचने के लिए पहली सीढ़ी पार कर सके।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कभी प्रोफेसर थे देहरादून के नए SSP योगेंद्र सिंह रावत..जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें
रविवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी के मार्गदर्शन में 14 दिवसीय भर्ती रैली शुरू हुई। रैली के पहले दिन उत्तरकाशी जिले के पुरोला, मोरी, राजगढ़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी और बड़कोट तहसील के युवाओं ने भर्ती रैली में हिस्सा लिया। सेना भर्ती रैली के लिए 8 तहसीलों के 3202 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन 2744 युवा ही भर्ती में शामिल हो सके। रविवार को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। जोश और देशभक्ति के जज्बे से लबरेज युवा सुबह 5 बजे ही काशीरामपुर तल्ला स्थित गबर सिंह कैंप में एंट्री के लिए पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर देशभर से ज्यादा, रिकवरी रेट भी तेजी से गिरा
यहां सबसे पहले युवाओं की कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट चेक की गई। बाद में प्रवेश पत्रों और बार कोड की जांच हुई। इसके बाद शुरुआती ऊंचाई जांच में ही कई युवा बाहर हो गए। जो युवा ऊंचाई के मानक को पूरा कर पाए, उन्हें बलवीर सिंह स्टेडियम भेजा गया। जहां 1600 मीटर दौड़ का आयोजन होना था। भर्ती अधिकारियों ने करीब 200 के समूह में युवाओं की दौड़ कराई, लेकिन सेना द्वारा निर्धारित समय में 2744 में से सिर्फ 522 युवा ही दौड़ पूरी करने में सफल रहे। सोमवार को उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील और रुद्रप्रयाग की ऊखीमठ, बसुकेदार और जखोली तहसील के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया।