‘सुद्दी त् क्वी नी देखदुं कै सैंणी, सुरक खिड़की खोली’ जैसे खूबसूरत शब्दों से सजे इस गीत के गायक, लिरिसिस्ट और कंपोजर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी हैं। समन्या प्रोडक्शन के बैनर तले बने गीत के वीडियो का डायरेक्शन कविलांस नेगी ने किया है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Narendra Singh Negi New Garhwali Songs
पौड़ी गढ़वाल: गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी। उत्तराखंड के वो लोकगायक जिन्होंने उत्तराखंडी लोकसंगीत को देश-विदेश में पहचान दिलाई। उत्तराखंडी लोक संगीत और लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी एक दूसरे के पर्याय हैं। उनकी गिनती उत्तराखंड के लीजेंड्स में होती है। पलायन, बुजुर्गों का दर्द, पहाड़ की पीड़ा और यहां के लोकजीवन के ऐसे तमाम अनछुए पहलुओं को लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से जनता के सामने रखा। 71 साल की उम्र में भी वो युवाओं को उत्तराखंडी संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके गीतों को लाखों-करोड़ों बार देखा गया, सराहा गया। पहाड़ के लोग उनके गीतों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत ‘क्वी त् बात होलि’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ। आगे देखए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में होटल कारोबारी की हत्या..पत्नी के मायके के सामने मारी गोली
गीत ने आते ही धूम मचा दी। ‘क्वी त् बात होलि’ प्रेमगीत है, लेकिन ये गीत हाल-फिलहाल में रिलीज हुए दूसरे गीतों से अलग है। अलग क्यों है, इसके लिए आपको गीत सुनना और देखना होगा। गीत का वीडियो आपको जरूर दिखाएंगे, लेकिन उससे पहले इस गीत को बनाने के लिए जिन लोगों ने मेहनत की है, उनके बारे में जान लेते हैं। ‘सुद्दी त् क्वी नी देखदुं कै सैंणी, सुरक खिड़की खोली’ जैसे खूबसूरत शब्दों से सजे इस गीत के गायक, लिरिसिस्ट और कंपोजर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी हैं। समन्या प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस गीत के वीडियो का डायरेक्शन कविलांस नेगी ने किया है। कलाकारों में राहुल भट्ट और आयशा बिष्ट ने अच्छा काम किया है। एक्टिंग में दोनों कहीं भी लाउड नहीं लगे। म्यूजिक विनोद चौहान का है। ‘क्वी त् बात होलि’ देखते वक्त आपको उत्तराखंड के खूबसूरत नजारे और यहां का लोकजीवन देखने को मिलेगा। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में उग्र हुआ किसान आंदोलन..बैरकेडिंग हटाकर दिल्ली रवाना हुए किसान
वीडियो की शूटिंग पौड़ी गढ़वाल के कफलाना गांव में हुई है। कुल मिलाकर ‘क्वी त् बात होलि’ पूरी तरह पहाड़ी फील वाला गीत है। शोर-शराबे और कानफोड़ू म्यूजिक के दौर में ये गीत कानों में मिठास घोलता महसूस होता है। चलिए अब आपको गढ़वाली गीत का वीडियो दिखाते हैं। उम्मीद है हमारी तरह आपको भी ये जरूर पसंद आएगा। आगे देखें वीडियो