Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के बेटे ही नहीं बेटियां भी देशसेवा में अपना अहम योगदान दे रही हैं। अपनी प्रतिभा और मेहनत से कामयाबी का आसमान छू रही हैं। सफलता का शिखर छूती इन बेटियों में अब पौड़ी गढ़वाल की तूलिका काला भी शामिल हो गई हैं। वायुसेना में कमीशन हासिल करने वाली तूलिका काला पायलट के तौर पर सेना में सेवाएं देंगी। वायु सेना एकेडमी हैदराबाद और बंगलुरु में करीब 18 महीने तक चली ट्रेनिंग के बाद उन्होंने वायु सेना में बतौर पायलट कमीशन हासिल किया। तूलिका की इस सफलता से उनके गृह जनपद में खुशी का माहौल है। प्रदेशभर से पहाड़ की इस होनहार बेटी को बधाई और शुभकामना संदेश हासिल हो रहे हैं। चलिए अब आपको तूलिका के बारे में और जानकारी देते हैं। तूलिका पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले भैड़गांव की रहने वाली हैं। उनका परिवार कोटद्वार में रहता है। देश सेवा की सीख तूलिका को अपने परिवार से ही मिली। उनके पिता उमेश काला सेना में हैं, जबकि माता पार्वती काला भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में कार्यरत हैं। आगे पढ़िए