Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुड़की: बहनों के बीच में कैट फाइट होना आम बात है। कभी कपड़ों तो कभी मेकअप किट के लिए बहनों के बीच बहुत लड़ाईयां होती हैं, लेकिन हरिद्वार में तो गजब ही हो गया। यहां दो बहनें ‘पति’ के लिए झगड़ पड़ीं और लड़ीं भी तो ऐसे कि लड़ाई सीधे थाने तक पहुंच गई। माजरा क्या है, चलिए बताते हैं। घटना रुड़की की है। यहां चार बच्चों के पिता की नजरें साली से लड़ गईं। बाद में युवक ने पत्नी को छोड़कर साली से ब्याह रचा लिया। बीते दिन शाम के वक्त पहली पत्नी ने पति को रुड़की में बस अड्डे के पास पकड़ लिया और उसे जमकर धुनाई कर दी। झगड़ा बढ़ने लगा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दंपति को थाने ले आई। थाने में युवक ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों के 4 बच्चे हुए। इस बीच पति की नजरें साली से लड़ गईं। दोनों का अफेयर चलने लगा। चोरी छिपे दोनों ने मेरठ और रुड़की में मिलना शुरू कर दिया। चार महीने पहले पति अपने बच्चों और पत्नी को छोड़कर साली को भगा ले गया और शादी रचा ली। तब परिजनों ने पति के खिलाफ साली का अपहरण करने के आरोप में केस दर्ज कराया था।