उत्तराखंड: घर में सो रहे युवक पर अनजान शख्स ने लगाई आग..हालत बेहद गंभीर

रुड़की में घर के बरामदे में सो रहे एक युवक पर किसी अंजान द्वारा आग लगा कर उसकी हत्या करने का मामला आया है। घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Roorkee news: Youth caught fire in Roorkee
Image: Youth caught fire in Roorkee

रुड़की: हरिद्वार के रुड़की से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।रुड़की के नगला इमरती गांव के अंदर एक युवक को किसी ने तब आग लगा दी जब वह सो रखा था, जिसके बाद युवक आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गया है। फिलहाल उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरु किया और उसके बाद उसके माता-पिता एवं उसकी बहन की नींद खुली। परिजनों ने पुलिस में इस मामले की तहरीर दी है। मगर आग किसने लगाई इस बात पर अभी तक कोई भी नाम सामने नहीं आ पाया है। पुलिस इस मामले को पुराने विवाद से जोड़कर देख रही है। यह आपसी रंजिश का मामला भी हो सकता है। इस मामले में भी घायल की तहरीर दर्ज करना बाकी है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़ें - एक्शन में देहरादून के नए SSP योगेंद्र रावत.. लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव के निवासी इरशाद बीते 28 दिसंबर की रात को अपने कमरे में सो रखे थे और उनके बेटे अजमद बरामदे में सोए हुए थे। उसी के बगल वाले कमरे में अजमद की मां और उसकी बहन भी सोए हुए थे। रात में अचानक ही कोई उनके घर के अंदर चुपके से घुसा और अजमद को आग लगा दी। इसके बाद आरोपी तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं आग की लपटों से घिरे हुए अजमद ने शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद उसके परिजन नींद से जागे और तुरंत ही आग से झुलस रहे अजमद के ऊपर लगी आग को बुझाया। वही अजमद आग लगने से बेहद बुरी तरह झुलस गया है जिस कारण उसको अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने रुड़की पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के साथ होगा नये साल का आगाज़..दो जिलों में यलो अलर्ट
अजमद के ऊपर आग किसने लगाई इस बात का पता अभी तक नहीं लग पाया है। मगर पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस इस मामले को पुराने विवाद से भी जोड़कर देख रही है क्योंकि अक्सर लोग पुराने विवादों के चलते ही ऐसा कुछ करते हैं। इस मामले में पुलिस घायल अजमद से बयान लेकर दर्ज करेगी। अजमद के बयान के बाद ही मामले की तह तक जाया जा सकता है। फिलहाल पीड़ित युवक का उपचार चल रहा है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पुलिस को मिल गई है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस पूरी घटना के हर पहलू को गहराई से समझा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तहकीकात पूरी होने के बाद जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।