Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड स्थित राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारी इन दिनों बेहद परेशान हैं। परेशानी की वजह है एक बाघिन, जो कि पिछले कई महीनों से लापता है। बाघिन की तलाश के लिए लगातार कांबिंग की जा रही है। इससे भी काम नहीं बना तो पिछले दिनों डिप्टी डायरेक्टर पुनीत तोमर ने बाघिन को जिंदा या मुर्दा खोजने वाले को 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा कर डाली। बस ऐलान करने भर की देर थी कि इस पर बवाल भी शुरू हो गया। बाघिन की बरामदगी पर ईनाम घोषित करने से चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस सुहाग बेहद खफा हैं। उन्होंने बाघिन पर ईनाम घोषित करने के मामले में जांच बैठा दी है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस सुहाग ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया। साथ ही पार्क निदेशक से जांच कर मामले की रिपोर्ट भी मांगी है। राजाजी पार्क के मोतीचूर एरिया से एक बाघिन लापता है। एक-दो दिन नहीं बल्कि महीनों हो गए हैं, लेकिन बाघिन के दर्शन नहीं हो रहे। लापता बाघिन की तलाश के लिए विभाग दिन-रात एक किए हुए है। आगे पढ़िए