Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: देवभूमि उत्तराखंड की सुंदरता को बयां करने के लिए शब्दों का सहारा लेना भी कम होगा। वर्तमान में देवभूमि में भारी मात्रा में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। यहां की वादियों में एक अलग किस्म की शांति है। जो भी यहां आता है वह इसकी नैसर्गिक सुंदरता के बीच में खो जाता है। सर्दियों में देव भूमि उत्तराखंड की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। लगातर बढ़ रही ठंड के बीच अब मैदानी इलाकों से लोगों ने पहाड़ों की ओर रूख कर लिया है। भारत के मशहूर एवं प्रख्यात कवि डॉक्टर कुमार विश्वास भी आजकल उत्तराखंड के टिहरी के निजी दौरे पर हैं और उत्तराखंड की वादियों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में कवि कुमार विश्वास टिहरी जिले की प्रख्यात और खूबसूरत टिहरी झील में बोटिंग का आंनद उठाते हुए पाए गए। यहां उन्होंने बोटिंग की और झील की सुंदरता का आनंद लिया। टिहरी झील में गुनगुनी धूप में बोटिंग करते वक्त कवि कुमार विश्वास कविता का पाठ हुए नजर आए। उनके साथ उनके साथियों ने भी पूरे खुशनुमा माहौल का आनंद उठाया और उनके साथ बोटिंग की। आगे देखिए वीडियो