Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: यह सच है कि जब दो व्यक्ति प्रेम में होते हैं तो सही और गलत में अंतर करना भूल जाते हैं। साथ जीने और साथ मरने की कसम खाने वाले प्रेमी आवेश में आकर कभी-कभी गलत कदम उठा लेते हैं जो उनके लिए घातक साबित होता है। अब हरिद्वार में ही देख लीजिए। हरिद्वार में प्यार का भूत एक प्रेमी युगल पर इस कदर सवार हुआ कि दोनों ने एक दूसरे के लिए जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की अस्पताल में दर्दनाक मृत्यु हो गई। दोनों में से मृतक महिला की शादी भी हो रखी है और उसके पति और दो बच्चे भी हैं। जबकि उसका प्रेमी भी उसी की फैक्ट्री में काम करता था। घटना हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेलपुर गांव की बताई जा रही है। पुलिस को अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिल पाई है। दोनों लोग फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम संबंध से जोड़कर देख रही है। वहीं मामले के बाद से ही दोनों के परिजनों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है। चलिए अब हम आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।