Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले का औली। यह पर्यटन स्थल बाहर के पर्यटकों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करता है और हर वर्ष औली कई लोग घूमने के लिए आते हैं। खास कर कि बाहरी राज्यों के लोगों के बीच औली घूमने का काफी क्रेज है। हर वर्ष युवा भारी संख्या में अपने दोस्तों के साथ औली घूमने के लिए आते हैं और वहां के नजारों का लुत्फ उठाते हैं। मगर औली घूमने आना एक युवक को भारी पड़ गया। हाल ही में उत्तराखंड में औली घूमने आया एक पर्यटक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है और। युवक मूल रूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला है और वह नोएडा में पढ़ाई कर रहा है। जानकारी के अनुसार लापता हुआ युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ औली घूमने आया था और घूमने के दौरान ही वह अपने दोस्तों से बिछड़ गया। अब तक युवक का पता नहीं लग पाया है। उसके दोस्त ने बताया कि कुल 5 लोग जनवरी को नोएडा से औली घूमने के लिए आए थे। घूमने के दौरान ही वह अपने साथियों से बिछड़ गया। फिलहाल पुलिस एसडीआरएफ की टीम मिलकर लापता युवक की खोज कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही युवक को ढूंढ लिया जाएगा।