Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में नशे का कारोबार लगातार फल फूल रहा है। क्या गढ़वाल और क्या कुमाऊं...हर जगह युवा नशे के जाल में फंस रहे हैं। इस बीच पौड़ी गढ़वाल से एक बड़ी खबर है। थाना सतपुली के अन्तर्गत सुबह लगभग 6 बजकर 30 मिनट पर थाना मोड़ पर थानाध्यक्ष संतोष पेथवाल के नेतृत्व में चल रही चेकिंग के दौरान दो लोगो को बयालीस किलो गांजे के साथ पकड़ा। थानाध्यक्ष संतोष पेथवाल ने बताया कि आज सुबह लगभग छ बजकर तीस मिनट पर उफरेखाल थलीसैण से आ रही मारुति वेगन आर में बयालीस किलो गांजा के साथ मुनीस कुमार पुत्र केवल सिंह निवासी नसीरपुर बनवारी थाना धामपुर बिजनोर व देवराज पुत्र हरपाल निवासी सरगना थाना धामपुर को पकड़ा गया। दोनों अभियुक्त के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष सन्तोष पेथवाल, कांस्टेबल कांस्टेबल मनोज कुमार, सूरवीर सिंह, महेन्द्र कन्याल रहे। सवाल ये ही है आखिर नशे के सौदागरों की एंट्री पहाड़ में कैसे हो रही है? क्या इसमें किसी बड़े नाम की भी सांठ गांठ है? आगे देखना होगा कि इस मामले में क्या क्या खुलासे होते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड रोजगार समाचार: मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में अलग अलग पदों पर भर्तियां..जल्दी करें आवेदन