Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। देहरादून से देश की राजधानी दिल्ली का सफर आसान होने जा रहा है। देहरादून को दिल्ली से जोड़ने के लिए 180 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। तीन महीने के भीतर प्रोजेक्ट का काम शुरू हो जाएगा। परियोजना के पहले दो चरणों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दो कंपनियों का चयन कर काम शुरू करने को कहा गया है। टेंडर की शर्त के अनुसार कंपनियों को तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू करना होगा। उत्तराखंड से दिल्ली की कनेक्टिविटी के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बेहद महत्वपूर्ण है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बनने के बाद लोगों को यात्रा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा टेंडर की शर्त में प्रोजेक्ट का काम 24 महीने के भीतर पूरा करने की बात भी शामिल है।