Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ों पर कई विभागों के लिए भवनों का निर्माण बड़े स्तर से हुआ था ताकि विभाग अपने भवनों में चल सकें। इसे स्थानीय ग्रामीणों को फायदा मिलता। आज कई जगहों में ऐसे सरकारी भवन खण्डरों में तब्दील हो गए हैं। सरकारी कर्मचारी किराए के भवनों में रहकर कार्य कर रहे हैं। आज हम आपको पौड़ी के विकासखण्ड रिखणीखाल के ग्राम द्वारी में स्थित खंडहर व जीर्ण-शीर्ण भवनों के बार में बता रहे हैं आज से लगभग दस साल पहले यहां दो भवनों का निमार्ण हुआ था। इनमें से एक राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के लिए कार्यालय व निवास बनाया गया था। दूसरा भवन प्राथमिक/ उप स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र के लिए बनाया गया था।अफसोस की बात है कि इन दोनों भवनों का निर्माण के बाद उद्घाटन भी नहीं हुआ। यहां कार्यालय भी स्थापित नहीं किए गए.