गढ़वाल: जंगल में मिली दो दिन से लापता महिला की लाश..इलाके में हड़कंप

राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हो सकता है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Tehri Garhwal news: Woman dead body found in Tehri Garhwal forest
Image: Woman dead body found in Tehri Garhwal forest

टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल के विकासखंड थौलधार की नगुन पट्टी से एक महिला दो दिन पहले लापता हुई थी। हर जगह महिला की तलाश की जा रही थी। अब जाकर महिला का शव कटखेत इलाके में मिला है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हो सकता है। इससे पहले परिजनों ने राजस्व पुलिस चौकी कटखेत में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरअसल कुछ महिलाएं जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान अचानक उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी। लाश देखकर सभी महिलाओं को सांप सूंघ गया। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीण पहुंचे और राजस्व पुलिस को इस बात की खबर की गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान पार्वती देवी के रूप में हुई, जो बीते दो दिनों से लापता थी। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि पार्वती के पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए टिहरी भेज दिया गया है। अब इस मामले की जांच टिहरी पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ड्यूटी में मिली लापरवाही..SSP ने 10 सिपाहियों को किया सस्पेंड