होनहार युवा गायक पवनदीप राजन इन दिनों इंडियन आइडल के मंच पर अपनी गायकी के हुनर से शो के जज और दर्शकों का प्यार बटोर रहे हैं। आगे देखिए वीडियो
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Pawandeep Rajan Indian Idol
चम्पावत: उत्तराखंड के रॉक स्टार पवनदीप राजन एक बार फिर टेलीविजन की दुनिया में छाए हुए हैं। ऐसे लोग विरले ही होते हैं, जो कम उम्र में ही सफलता और फेम का वो मुकाम हासिल कर लेते हैं, जिसका ज्यादातर लोग इंतजार ही करते रह जाते हैं। होनहार पवनदीप ऐसे ही चंद लोगों में शामिल हैं। होनहार युवा गायक पवनदीप राजन इन दिनों इंडियन आइडल के मंच पर अपनी गायिकी के हुनर से शो के जज और दर्शकों का प्यार बटोर रहे हैं। उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले पवनदीप इससे पहले वॉयस ऑफ इंडिया शो के विजेता रह चुके हैं। अब वो इंडियन आइडल के मंच पर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। देश का सबसे बड़ा सिंगिंग टैलेंट हंट शो इंडियन आइडल एक बार फिर शुरू हो चुका है। इस साल इंडियन आइडल के ऑडिशन में जिन लोगों ने सफलता हासिल की, उनमें उत्तराखंड के पवनदीप राजन भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बढ़ने लगी जमीन के नाम पर धोखेबाजी..बिल्डर पर दर्ज हुआ मुकदमा
पवनदीप हिंदी गीतों के साथ ही पंजाबी, गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों को भी आवाज दे चुके हैं। संगीत की शिक्षा पवनदीप को विरासत में मिली है। उनके पिता सुरेश राजन प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक हैं। बचपन से ही प्रतिभा के धनी रहे पवनदीप ने महज ढाई साल की उम्र में ही तबला वादन सीखना शुरू कर दिया था। सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे इंडियन आइडल शो के ताजा एपिसोड में पवनदीप ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। मशहूर संगीतकार विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी पवनदीप के टैलेंट की जमकर तारीफ की। उनकी गायकी को खूब सराहा। पवनदीप के इंडियन आइडल का हिस्सा बनने से उत्तराखंड के लोग बेहद खुश हैं। वो देवभूमि के होनहार लाल के सिर पर इंडियन आइडल का ताज सजते देखना चाहते हैं। छोटी सी उम्र में ही पवनदीप पहाड़ के युवाओं के लिए इंस्पिरेशन बन गए हैं। चलिए अब आपको उनकी रॉकिंग परफॉर्मेंस वाला वीडियो दिखाते हैं। वीडियो देखिए, साथ ही पवनदीप को इंडियन आइडल का खिताब दिलाने के लिए वोट भी कीजिए। आगे देखें वीडियो