Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों के दौरान विभिन्न जगहों पर पक्षियों के मरने की सूचना से प्रदेश में दहशत का माहौल बन गया है। बर्ड फ्लू के मद्देनजर प्रदेश पहले से ही अलर्ट पर है। राज्य सरकार ने प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून और कोटद्वार में मृत मिले पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। राज्य के दूसरे इलाकों से भी पक्षियों के मरने की खबरें आ रही हैं। ऊधमसिंहनगर में भी तीन पक्षी मृत पाए गए। तब से ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने बर्ड फ्लू की आशंका जताई है। घटना काशीपुर की है। जहां रायपुर गांव में रहने वाले एक किसान के खेत में दो बगुले और एक अन्य पक्षी मृत पाया गया। देखते ही देखते ये खबर इलाके में फैल गई। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिस खेत में पक्षी मृत मिले हैं, वो स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह का है। सोमवार को यहां तीन पक्षी मरे हुए मिले। बर्ड फ्लू के डर से ग्रामीण पक्षियों के पास नहीं गए। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। आगे पढ़िए