उत्तराखंड: जंगली सुअर ने महिला को दी दर्दनाक मौत..गुस्साए युवक ने सुअर को ही मार डाला

जंगल से लौट रही बुजुर्ग महिला को जंगली सूअर ने मार डाला, हालांकि सूअर भी बच नहीं सका। एक ग्रामीण ने बहादुरी दिखाते हुए जंगली सूअर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे भी मार दिया।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Almora News: A man killed a wild pig in Almora
Image: A man killed a wild pig in Almora

अल्मोड़ा: उत्तराखंड का पहाड़ी जिला अल्मोड़ा। यहां मवेशियों को चराने जंगल गई बुजुर्ग महिला को जंगली सूअर ने मार डाला, हालांकि महिला को मारने वाला सूअर भी बच नहीं सका। एक ग्रामीण ने बहादुरी दिखाते हुए जंगली सूअर पर कुल्हाड़ी से वार कर सूअर को मार डाला। हालांकि ग्रामीण की तमाम कोशिशों के बावजूद घायल महिला बच नहीं सकी। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना भैंसियाछाना विकासखंड की है। जहां नैणी देवाल गांव में रहने वाली 62 साल की सरस्वती देवी मवेशियों को लेकर जंगल गई हुई थी। वहां से लौटते वक्त बुजुर्ग महिला पर एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। साथ में चल रही महिलाओं ने सरस्वती देवी को बचाने की कोशिश की तो सूअर ने उन्हें भी जख्मी कर दिया। हिंसक हो उठे सूअर ने महिला पर इतने घातक वार किए कि उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। इस बीच महिलाओं की चीख पुकार सुनकर एक ग्रामीण कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और अपनी जान पर खेलकर सूअर पर पलटवार किया। इस तरह ग्रामीण ने सूअर को मौत के घाट उतार कर दूसरी महिलाओं की जान बचा ली। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: घर की मरम्मत के दौरान दुखद हादसा, मां-पिता की मौत..अनाथ हुए दो मासूम
घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। महिलाओं की जान बचाने वाले ग्रामीण का नाम रामनाथ गोस्वामी है। वो श्रमिक हैं। रामनाथ गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर वो मौके पर पहुंचे थे, उन्होंने सूअर को मारकर दूसरी महिलाओं की जान तो बचा ली, लेकिन सरस्वती देवी नहीं बच सकीं। इसका उन्हें अफसोस है। पूरे गांव में रामनाथ गोस्वामी की बहादुरी के चर्चे हो रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं, वहीं मृत सूअर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस इलाके में सूअरों के कई झुंड हैं। भविष्य में इस तरह की जनहानि न हो इसके लिए वन विभाग को नियमों में कुछ शिथिलता के साथ सूअरों को मारने की छूट देनी चाहिए। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने देर शाम घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।