ऋषिकेश म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में आपका स्वागत है..RJ काव्य का ओहो रेडियो बना पार्टनर

अगर आप ऐसा ही एक यूनिक एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो ऋषिकेश म्यूज़िक फेस्टिवल अटेंड करना तो बनता है.
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rishikesh Music Festival: Rishikesh Music Festival
Image: Rishikesh Music Festival

ऋषिकेश: ओहो रेडियो, जो उत्तराखंड का पहला ऐप्प बेस्ड डिजिटल रेडियो है, वो "ऋषिकेश म्यूज़िक फ़ेस्टिवल" का ऑफिशियल रेडियो पार्टनर बन गया है. "सोच लोकल, एप्रोच ग्लोबल" वाली विज़न के साथ ओहो रेडियो देहरादून से पूरी दुनिया तक सुनाई देगा. उत्तराखंड की संस्कृति, साहित्य, समाज, संगीत और स्पोर्ट्स जैसे हर पहलू को छूते हुए, ओहो रेडियो देश-दुनिया में बसे उत्तराखंड के लोगों को एक धागे में पिरोयेगा. उत्तर का पुत्तर नाम से फ़ेमस आर.जे. काव्य की पहल ओहो रेडियो का मोबाइल ऐप्प बहुत जल्द प्ले स्टोर पे डाउनलोड के लिए आ जायेगा. अब आपकी ये शिकायत भी दूर हो जाएगी की - रेडियो पे उत्तराखंड के पहाड़ी गाने सुनाई नहीं देते हैं. क्यूंकि, ओहो रेडियो पे पहाड़ी गाने भी बजेंगे और उन्हें गुनगुनाते हुए, आप झूमेंगे भी. ये गारंटी हमारी है.

यह भी पढ़ें - दीपक रावत..कभी पिता ने बंद कर दी थी पॉकेट मनी, 3 बार की असफलता के बाद बने IAS
ख़ास तौर पे अगर उत्तराखंड की बात करें, तो यहाँ के पहाड़ से लेकर, नदी-झरने, यहाँ की वादियां, पंछी-बुग्याल - हर चीज़ में संगीत बसता है. अगर आप ऐसा ही एक यूनिक एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो ऋषिकेश म्यूज़िक फेस्टिवल अटेंड करना तो बनता है. कुटानी हैंडपैन एकाडेमी इसे 17 और 18 जनवरी को ऋषिकेश में नारायणा पैलेस, लक्ष्मण झूला के पास करवा रही है. म्यूज़िक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए ऋषिकेश किसी जन्नत से कम नहीं है. इस म्यूज़िक फेस्टिवल में आपको उत्तराखंड के फोक म्यूज़िक के साथ-साथ इंटरनेशनल म्यूज़िक भी सुनने को मिलेगा. इस दो दिन के म्यूज़िक फेस्टिवल में दिग्विजय सिंह परियार, अनुरागी, इश्किस्तान बैंड, इंडियन ग्रूवर्स, टी 2, नील मुख़र्जी, युसुके होशी और कैरीना यूबेरो जैसे आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे.

  • Youtube सब्सक्राइब करें: