Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: पुलिस के तमाम अभियानों के बावजूद उत्तराखंड में नशे का कारोबार रुक नहीं रहा। पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड में स्मैक सप्लाई की जा रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक के युवा नशे की गिरफ्त में हैं। ताजा मामला हरिद्वार का है। जहां रुड़की में पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से लाखों की कीमत की स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ गैंगस्टर और जिलाबदर की कार्रवाई भी की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।