Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में नरभक्षी गुलदार का आतंक चरम पर है। गुलदार जंगलों से निकल कर आबादी वाले इलाकों में दाखिल हो रहे हैं। बच्चों-बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन लोगों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग कोई ठोस कार्ययोजना अब तक नहीं बना पाया है। गुलदार के हमले का हालिया मामला अल्मोड़ा जिले में सामने आया। यहां गुलदार एक बुजुर्ग महिला को घर से घसीटकर ले गया और उसे अपना निवाला बना लिया। गुलदार के घर में घुसकर महिला को मार कर ले जाने की घटना से क्षेत्र में दहशत है। डरे हुए लोग शाम होने से पहले ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। चलिए आपको पूरी घटना के बारे में बताते हैं। घटना स्यालदे ब्लॉक के बरंगल ग्राम पंचायत स्थित तोक किम्बगड़ क्षेत्र की है। यहां 50 साल की शांति देवी अपने परिवार संग रहती थीं। सोमवार शाम शांति देवी घर से अचानक लापता हो गई।