Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: पुलिस के तमाम अभियानों के बावजूद उत्तराखंड में नशे का कारोबार रुक नहीं रहा। पड़ोसी राज्यों से नशे की खेप उत्तराखंड लाई जा रही है। इन्हें अलग-अलग जगहों और यहां तक कि स्कूल-कॉलेजों में भी सप्लाई किया जा रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। ताजा मामला उत्तरकाशी का है। जहां पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते दो युवकों को पकड़ा। पकड़े गए दोनों युवक हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से 12.60 ग्राम स्मैक बरामद की। उत्तरकाशी में पुलिस कार्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने आरोपी युवकों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।