उत्तराखंड: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हार्ट अटैक से निधन..कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

उत्तराखंड से एक दखद खबर सामने आई है। चम्पावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह देव का देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttam Dev Singh: Uttarakhand Congress District President Uttam Dev passed away
Image: Uttarakhand Congress District President Uttam Dev passed away

चम्पावत: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। चम्पावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह देव अब नहीं रहे। उनकी उम्र 55 साल थी। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तम देव मूल रूप से पाटी ब्लॉक के मल्ली जैन कांडे निवासी थे। वो वर्तमान में चंपावत के बाजरी कोट में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात उत्तम देव की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए। जहां उनका निधन हो गया। प्रभारी सीएमएस डॉक्टर जुनेद कुमार ने बताया अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदयेश समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओँ ने शोक जताया है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल में बड़ा रूप ले रहा है सड़क आंदोलन..आंदोलनकारियों को मिला 70 गांवों का समर्थन