उत्तराखंड: पहले पत्नी को बेरहमी से मारा..फिर पति ने खुद को भी गोली से उड़ाया

गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात बढ़ती चली गई। झगड़े के दौरान गुस्साए मोनू ने पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Husband shooting his wife: First wife killed, then husband shot himself as well
Image: First wife killed, then husband shot himself as well

रुड़की: पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार-मनुहार होता है तो साथ ही तकरार भी, लेकिन आए-दिन होने वाली तकरार कब खूनी रूप ले ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। अब हरिद्वार के रुड़की में ही देख लें, यहां घरेलू विवाद के बाद गुस्साए पति ने पहले पत्नी को गोली मारी, बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। वारदात रुड़की के खानपुर क्षेत्र में हुई। जहां एक युवक ने तमंचे से अपनी पत्नी को गोली मार दी और घर से फरार हो गया। बाद में युवक ने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस को युवक के शव के पास से एक तमंचा और कारतूस मिला है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शादी के लिए मना किया, तो सिरफिरे ने युवती को चाकू से घोंपा।
मरने वाले युवक की पहचान 26 साल के मोनू के रूप में हुई। वो खानपुर के प्रह्लादपुर गांव में पत्नी उमा और दो बच्चों के साथ रहता था। मोनू की शादी छह साल पहले लक्सर में रहने वाली उमा से हुई थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात बढ़ती चली गई। झगड़े के दौरान गुस्साए मोनू ने पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो कमरे में उमा खून से लतपथ मिली। वो दर्द से तड़प रही थी। घायल उमा को पहले लक्सर के एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे हरिद्वार जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: छोटी सी बात पर उजड़ गया परिवार..पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
वहीं पत्नी को गोली मारने के बाद मोनू गांव के पास स्थित भूमिया खेड़ा मिनी स्टेडियम पहुंचा और अपने सीने से तमंचा सटाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शुक्रवार को सोनू का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। युवक के शव के पास एक 12 बोर का तमंचा और कारतूस मिला है। सोनू की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू और उमा का एक बेटा और एक बेटी है। माता-पिता के झगड़े की कीमत अब इन दोनों को चुकानी पड़ रही है। दोनों बच्चे अपने माता-पिता के लिए बिलख रहे हैं। घटना से मृतक के परिजनों के साथ पूरा गांव हैरान है। पुलिस ने बताया कि घटना की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।