Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव का असर देखने को मिल रहा है। बात करें कांग्रेस पार्टी की तो जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी अपने आप को सशक्त और मजबूत बनाने की कोशिश में लगी हुई है तो वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच की दरार दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए आगामी चुनावों में मुसीबत बन सकता है। अपने ही कार्यकर्ताओं के बीच में सामंजस्य ना बैठा पाना कांग्रेस पार्टी को काफी भारी पड़ सकता है। हाल ही में कांग्रेस के अंदर बड़ा फेरबदल हुआ। इसके बाद से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी में हुए फेरबदल से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। मामला पौड़ी जिले का है। पौड़ी जिले में कांग्रेस के नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा को जान से मारने की धमकी मिली है और यह धमकी और किसी ने नहीं बल्कि कांग्रेस के ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको दी है। उन्होंने कृष्णा बहुगुणा को कहा है कि लैंसडाउन आने पर उनको बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। आगे पढ़िए