Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड से बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आखिरकार हरिद्वार और दिल्ली के बीच की दूरी कम हो गई है और अब हरिद्वार और दिल्ली की राह में आने-जाने वाले यात्रियों को रुड़की शहर के यातायात का दबाव नहीं झेलना पड़ेगा। ऐसा मुमकिन हो पाया है हरिद्वार-रुड़की-मंगलौर बाईपास के चालू होने के कारण। जी हां, इस बाईपास के चालू होने का कई लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस बहुप्रतीक्षित हरिद्वार-रुड़की-मंगलौर बाईपास पर आवागमन शुरू कर दिया है। यह बाईपास 12.5 किलोमीटर लंबा है और इससे हरिद्वार से दिल्ली और दिल्ली से हरिद्वार जाने वाले सभी लोगों के लिए तकरीबन 15 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस बाईपास के एक हिस्से में कुछ काम बाकी रह जाने के कारण अभी एक ही हिस्से को चालू किया गया है। दूसरे हिस्से पर अभी काम चल रहा है और जल्दी काम पूरा हो जाने के बाद दोनों लेन यात्रियों का आवागमन के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बाईपास के निर्माण पर तकरीबन 120 करोड़ का खर्च आया है।