Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप जारी है और आज से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार से अगले 3 दिन तक बारिश और बर्फबारी का मौसम बने रहने की चेतावनी जारी कर दी है। जी हां, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में उत्तराखंड में जमकर बरसात बर्फबारी हुई थी, मगर जनवरी में राज्य में जरा भी बरसात नहीं हुई। ऐसे में अब फरवरी की शुरुआत में ही बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कि आज से आने वाले 3 दिनों तक उत्तराखंड में कहां-कहां मौसम विभाग में बरसात की संभावना जताई है। आज यानी कि बुधवार को गढ़वाल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। कल और परसों भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं।