Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: प्राकृतिक आपदा के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील राज्य है। साल 2013 में हुई केदारनाथ आपदा को भला कौन भूल सकता है। इस वक्त उत्तराखंड पर एक और बड़ा खतरा मंडरा रहा है। नेपाल प्रशासन ने पिथौरागढ़ जिले के मालपा के महाकाली नदी पर बनी एक झील के फटने की आशंका जताई है। नेपाल प्रशासन की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए भारत भी सतर्क हो गया है। हालांकि फिलहाल भारतीय प्रशासन के पास ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। झील के फटने की आशंका के चलते नेपाल भी हर स्तर पर सतर्कता बरत रहा है। नेपाल ने अलर्ट जारी करते हुए महाकाली और शारदा किनारे बसी आबादी और नदी में कार्य कर रहे लोगों को सतर्क रहने का फरमान जारी किया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की सीमाएं नेपाल और चीन जैसे देशों से सटी हैं। ऐसे में अगर झील फटती है तो तबाही सिर्फ नेपाल में ही नहीं बल्कि भारत में भी आएगी।